फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी लाइटों से जगमग होंगी शहर की सड़कें : रजनी साहू

विज्ञापन
led bulb - फोटो : demo
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि नगर में बिना भेदभाव के विकास कराया जाएगा। जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष रजनी साहू पहली नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में बोल रहीं थी। बैठक के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने पालिका बोर्ड की बैठक का संचालन शुरू करते हुए, बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। इस एजेंडे के दौरान शहर में एलईडी लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं गंगेश्वेर कॉलोनी में वाल्मीकि शमशान घाट की बाउंड्री वॉल बनाने पर चर्चा करने पर सर्वसम्मति बनीं। मालगोदाम, बिलराम गेट एवं सोरों गेट पर ट्रैफिक सिग्रल सिस्टम के प्रस्ताव पर हरी झंडी दी गई। कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार पर सहमति बनीं। वहीं बैठक में शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली आदि के प्रस्तावों पर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किए जाने के बिंदु पर कुछ सभासदों ने आपत्ति रखी। सभासदों का कहना था कि उनकी सहमति के आधार पर संबंधित वार्डों में कार्य किए जाएं। नगरपालिका के जेई जमुना सिंह, कर अधिकारी आरती सिंह, सभासद पुुष्पेंद्र सोनी, सुमन पालीवाल,नेत्रपाल मंत्री, मनोज शाक्य, शिवानी राजपूत, हेमलता यादव, सुनील बाल्मिक, शगीर अहमद, उबेश राजपूत, शाईदा बानों, दर्शन देवी, जयंत मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें