फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 504 वाहन चालकों के चालान

Sun, 23 Nov 2025 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो5 ईशन नदी पुल पर कार से काली फिल्म उतरवाते सीओ सिटी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर से लेकर देहात तक शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, शहर के प्रमुख मार्गों पर सीओ सिटी ने वाहन चेकिंग की कमान संभाली। चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गईं। अभियान में कुल 504 वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला गया।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, तांगा स्टैंड, नवीन मंडी के पास, सिंधिया तिराहा आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। चेकिंग के दौरान कुल 504 दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के चालान किए गए।सीओ सिटी ने बताया कि स्कूली वाहनों के बारे में सभी स्कूलों के प्रबंधकों से जानकारियां मांगी गई हैं। इसमें वाहन संख्या, वाहन स्वामी का नाम, बैठने की संख्या, वाहन किस ईधन पर संचालित है, फिटनेस और किस स्कूल कॉलेज में चल रहा है। इसके अलावा रूट, चालक का नाम पता व मोबाइल नंबर, चालक की आईडी, डीएल भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। अनफिट, प्रदूषण फैलाने वाले गैस सिलिंडर लगाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, अभिभावक भी इस बात पर ध्यान दें। बच्चे को किस वाहन से यात्रा करा रहे हैं, वाहन सुरक्षित है या नहीं आदि जांच पड़ताल के बाद ही अपने बच्चे को उसमें भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें