फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्रों पर तैनात होंगे 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक

Wed, 27 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बोर्ड परीक्षा की तैयारी जारी है। परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी तैनात किए जाएंगे। एक कक्ष में 2 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे।जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 55 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आई 67 आपत्तियों का निस्तारण पूरा हो गया है। अब केंद्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। परीक्षा के दौरान एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। इसमें एक बाहरी समेत दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। 40 से अधिक परीक्षार्थी होने पर तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसमें से दो बाहर के होंगे। जिन केंद्रों पर परीक्षार्थी छात्राएं होंगी, वहां कक्ष निरीक्षक शिक्षिका रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें