बरौली अहीर। शिल्पग्राम के निकट मां अमित फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। रविवार को आयोजित शिविर में 50 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। अध्यक्ष गौरव चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के नाम पर फाउंडेशन की स्थापना की है। कहा कि रक्त से जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी। इस दौरान सुनील अग्रवाल, अलौकिक उपाध्याय, मुनेंद्र जादौन, युवराज परिहार, डॉ. शरद गुप्ता, राकेश चौहान, संदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।