फतेहाबाद रोड़ स्थित एक होटल में माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की बैठक में मौजूद महिलाए।
आगरा। वाटर वर्क्स स्थित एक होटल में माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की बैठक हुई। संस्थापिका दीपिका गुप्ता के नेतृत्व और नीलम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक की मुख्य थीम राजनीति में नारी का स्थान रही। वक्ताओं ने राजनीति में महिलाओं को कम से कम 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलने पर जोर दिया। इससे पहले गीता आजाद व उनकी टीम ने सभी का स्वागत किया। समारोह में पूनम और उनकी टीम की प्रस्तुत नाटक हरियाली समिति की संसद ने खूब वाहवाही बटोरी। रूपम विशाल के संचालन में महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेल भी हुए। इस दौरान सिंधु गुप्ता, रीता गुप्ता, नविता गुप्ता, ललितेश गुप्ता, पारुल गुप्ता, चंचल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रेखा गुप्ता, नमिता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, बाला गुप्ता, रेनू गुप्ता, सीमा, रजनी आदि मौजूद रहीं।