फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव की बिजली 50 लाख के बकाये पर काटी

सार

बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उप केंद्र भदेही क्षेत्र के गांव भाबतपुर और उमराहार की बिजली 50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर काट दी गई है।ग्रामीणों को बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।दो सौ लोगों की अतिरिक्त केबिल भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
22एमएनपी-23-बेबर के उपकेंद्र भदेही पर विद्युत चोरी और वकायेदारो पर कार्रवाई के निर्देश देते एसडीओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेबर। बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उप केंद्र भदेही क्षेत्र के गांव भाबतपुर और उमराहार की बिजली 50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर काट दी गई है। दोनों गांव के ट्रांसफार्मर भी उतरवा लिए गए हैं। ग्रामीणों को बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीओ बेबर सुरेंद्र सिंह ने पीएसी को साथ लेकर उपकेंद्र भदेही क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। दो ग्राम भाबतपुर और उमराहार में शत प्रतिशत बकाया होने पर दोनो गांव के ट्रांसफार्मर उतरवाकर बिजली काटी गई। एसडीओ ने बताया कि इन दोनो गांव में कई बार बिल जमा करने के लिए कहा गया। लेकिन किसी भी बकायेदार ने बिल जमा नही किया। एसडीओ ने बताया कि दोनो गांव में कुल 50 लाख रुपया बिजली का बिल बकाया है। कुम्हौल में 50 हजार से अधिक के 40 बकायेदारो के मीटर उखाड़ कर आपूर्ति बंद की गई है। सौ बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए है। दो सौ लोगों की अतिरिक्त केबिल भी जब्त कर ली गई है। जेई अजीत सिंह, ताराचंद, दशरथ सिंह, गौतम, शालू, सुरजीत, आनंद, संदीप, राजीव, उत्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें