फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से दस किसानों की 50 बीघा तैयार गेहूं की फसल राख

Sat, 08 Apr 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र नगला बैरु में अज्ञात कारणों से शुक्रवार को गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। जिससे दस किसानों की 50 बीघा खेतों में खड़ी फसल जल गई। ग्राम नगला बैरु निवासी देवेंद्र के खेत में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से फसल धुं-धुं कर जलने लगी। देेखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के खेतों की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को देखकर ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आग से फसल को बचाने के प्रयास शुरु कर दिए। आगे बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से पड़ोस के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चला कर नीचे गिरा दिया। खेतों में लगे इंजन पंपों को चालू कर के आग पर पानी डालने लगे। इसी बीच दमकल कर्मी भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग बुझने तक किसान मुख्तियार, रामपाल, रामदीन, रामसनेही, नवी हसन, पप्पू, महेंद्र, अमर सिंह, देवेंद्र व सुरेश के खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल आग से जल गई। तहसीलदार निधि पांडेय को दी तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल विवेक कुमार को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ित किसानों की नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें