फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशुचर की 50 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लादूखेड़ा। क्षेत्र के हिरोड़ा गांव में पशुचर की करीब 50 बीघा जमीन को गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। बुधवार को राजस्व टीम ने जमीन की जुताई कराकर उसे कब्जामुक्त कराया। इसके बाद प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

राजस्व टीम के मुताबिक हिरोड़ा ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 912 में करीब 50 बीघा जमीन पशुचर के लिए सुरक्षित हैं। इस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। लेखपाल महेश चंद्र के मुताबिक जमीन की पैमाइश कर इसे जुतवाकर खाली करा लिया गया है। इसमें चरी की बुवाई करा दी गई है। प्रधान छोटेलाल और ग्राम पंचायत सचिव मनीष शर्मा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस जमीन का उपयोग गोशाला में रह रही गायों के चारे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें