फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे बेल्ट परीक्षा में 50 खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Thu, 22 Oct 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कराटे बेल्ट परीक्षा 
विज्ञापन
आगरा। जापान कराटे डो शोतोरियो इंटरनेशनल इंडिया की ओर से आर्य समाज मंदिर ताजगंज में कराटे मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। शामिल 60 खिलाड़ियों में 52 ने सफलता हासिल की। मुख्य प्रशिक्षक निर्मल गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी, प्रवीण सोनी, देवजीत घोष, पारस कुशवाह और रोहन जोशी ने परीक्षा ली। लवली कुशवाहा, अथर्व सिसोदिया, अर्पित राठौड़ और कुशाग्र शर्मा को बेस्ट ग्रेडिंग की ट्रॉफी प्रदान की गई।। येलो बेल्ट में कियांश, इनाया, श्रद्धा, डिंपी, ऋषभ, विवान, अंशिका, कुंश, खुशी, कृषिव, उत्कर्ष प्रथम रहे। ऑरेंज बेल्ट में 7, ग्रीन बेल्ट में 8, ब्लू बेल्ट में 9 और पर्पल में 15 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा पास की। अंत में आर्य समाज ताजगंज के मंत्री राकेश तिवारी, संयोजक रमाकांत सारस्वत, भूपेंद्र शास्त्री पुरोहित और वीरेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें