बाह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के रैन बसेरे से 5 गद्दे एवं 3 रजाई चोरी हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रैन बसेरे में शुक्रवार की रात कुछ लोग सोए थे। शनिवार की सुबह अस्पतालकर्मी रैन बसेरे की सफाई के लिए पहुंचा तो 5 गद्दे और 3 रजाई गायब थी। रैन बसेरे में सोए युवक भी सुबह ही निकल गए थे। चोरी करने वालों की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के माध्यम से पहचान कराई जा रही है।