फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैलरी स्लिप में छेड़छाड़ कर लिया 4.56 लाख का लोन, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत में बजाज फाइनेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक अविनाश कश्यप ने धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को बताया कि नई आबादी, त्यागी नगर, सेवला जाट निवासी प्रदीप कुमार ने 28 अगस्त 2021 को लोन स्वीकृत कराया था। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड , जुलाई माह की सैलरी स्लिप लगाई थी। किस्त जमा न होने पर जांच में पता चला कि दस्तावेज असली प्रदीप कुमार निवासी जिला बोकारो के हैं। प्रदीप बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत हैं और उक्त लोन से उनका कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने उनके दस्तावेज में छेड़छाड़ कर अपनी फोटो लगाई थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें