फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पालीवाल पार्क में रोपे 450 पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प

Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पालीवाल पार्क में पौधरोपण करते हुए। - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि निशुल्क योग भजन पाठशाला सहयोग वाटिका ने पालीवाल पार्क में पौधरोपण किया। योग प्रशिक्षक त्रिलोकी नाथ बंसल एवं पवन वर्मा के नेतृत्व में 450 औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही नियमित देखभाल और सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता महक सिंघल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का असली आधार हैं। हर नागरिक को साल में कम से कम एक पौधा लगाना और उसे पेड़ बनने तक पालना चाहिए। इस दौरान सौरभ शर्मा, सत्यपाल बद्र, सारिका अग्रवाल, जया गोयल, आशी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजकुमार बंसल, मीनू बंसल, गोविंद, मीनाक्षी, आवि सिंह, सुरेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें