अकोला। विकास खंड अकोला में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सोमवार और मंगलवार को अकोला ब्लॉक परिसर में देश की प्रतिष्ठित सिक्योरिटी कंपनी एस.आई.एस. ने भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कुल 45 युवाओं का सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए चयन किया गया। भर्ती अधिकारी अतुल चौधरी एवं सोनू गुर्जर ने अभ्यर्थियों की योग्यता का परीक्षण कर चयन किया। ग्रामीणों और युवाओं ने भर्ती आयोजन की सराहना करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और उन्हें महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।