फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के गांव सिलावली में पशु आरोग्य मेले किसानों संबोधित करते उपमुख्यपशु चिकि
- फोटो : Archive
फतेहाबाद। गांव सिलावली में बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्तरीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पशु चिकित्सकों ने 449 पशुओं का उपचार किया। वहीं, 356 पशुओं को कीटनाशक दवा खिलाई गई। उपमुख्यपशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डॉ. सत्येंद्र भाटी ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु आरोग्य मेले में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान आदिराम, डॉ. शेर सिंह चौहान, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।