फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 44 जोड़े

Thu, 19 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अकोला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वर कन्याओं को आशीर्वाद देते ब्लॉक प्रमुख तथा अन्
विज्ञापन
अकोला। कस्बा स्थित मनीराम मैरिज गार्डन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना अंतर्गत 44 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज, विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पंडित रामनिवास शास्त्री ने विवाह कराया। सभी जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 60 हजार रुपये नवदंपती के खाते में नकद राशि जमा कराई गई। 25 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया गया है। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान ने नवयुगल जोड़ों को शादी के प्रमाण पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह, अनिल प्रकाश उर्फ सूखा प्रधान, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण दलीप कुमार, एडीओ आईएसबी ऋषि कुमार, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, दीपक चाहर, गौरव धाकड़, राकेश परिहार, महेश चौधरी, हरवीर सिंह, नीरज मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें