पिनाहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में 43वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान के महत्व और इससे जरूरतमंद लोगों के जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह और डॉ. वीके शर्मा ने लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि का उपहार मिल सकता है। लोगों से नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।