मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तेजी पकड़ रहा है। तीसरे दिन जिले के चार केंद्रों पर 43935 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्य़ांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।
तीसर दिन राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर तैनात किए गए 38 उप प्रधान परीक्षकों में से 37 उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से 181 परीक्षक उपस्थित रहे। यहां सोमवार को इंटरमीडिएट की 6008 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर तीसरे दिन 32 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 308 परीक्षकों में से 173 परीक्षक उपस्थित हुए। यहां सोमवार को इंटरमीडिएट की 7548 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर तीसरे दिन 46 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 435 परीक्षकों में से 238 परीक्षक उपस्थित हुए। यहां सोमवार को 14468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जैन इंटर कॉलेज करहल पर तीसरे दिन 527 में से 404 परीक्षक उपस्थित हुए यहां 54 उप प्रधान परीक्षक में से दूसरे दिन 44 उपस्थित हुए। यहां तीसरे दिन 15911 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।