फोटो 17 शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खडीं बसें। संवाद
मैनपुरी। त्योहार पर परिवहन निगम की बसें यात्रियों के लिए सहारा बनीं। मैनपुरी डिपो की दिवाली स्पेशल बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आसान बना। छह दिनों में निगम के मैनपुरी डिपो की बसों में 42073 यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को 80,04,227 रुपये की आमदनी हुई है। निगम द्वारा चालक-परिचालकों के लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।निगम के मैनपुरी डिपो के बेड़े की 73 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। छह दिवसीय दीपोत्सव के लिए मैनपुरी डिपो द्वारा विशेष तैयारियां की गई थी। इसके तहत दिल्ली मार्ग पर सात और आगरा मार्ग पर पांच दिवाली स्पेशल बसों का संचालन शुरू कराया गया था, जिनका संचालन अभी भी जारी है। त्योहार के दिनों में रोडवेज की विशेष व्यवस्थाओं का लाभ लेते हुए बड़ी संख्या में यात्रियों ने सफर किया।त्योहार पर कार्य क्षेत्र से अपने घरों पर लौटे लोगों का सफर रोडवेज की खास व्यवस्थाओं के चलते आसान बना। त्योहार मनाकर वापस अपने कार्य क्षेत्र लौटने वाले यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिल रही है। छह दिवसीय दीपोत्सव में मैनपुरी डिपो की 73 बसों से 42073 यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को 80,04,227 रुपये की आमदनी हुई है। डिपो के चालक-परिचालकों ने छह दिनाें में 1,99,143 किमी का सफर तय किया। एआरएम संजीव कुमार का कहना है कि छह दिवसीय दीपोत्सव के दौरान मैनपुरी डिपो द्वारा यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसी तहत डिपो की 73 बसों से 42073 यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को 80,04,227 रुपये की आमदनी हुई है। 30 अक्तूबर तक विशेष व्यवस्थाओं के तहत बसों का संचालन जारी रहेगा।