फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी का चेला 60 लाख के जेवर लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मंगलामुखी गुरु के 60 लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ करके उसका चेला फरार हो गया। यह मामला थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) का है। मंगलामुखी गुरु ने अपने मंगलामुखी चेले के खिलाफ थाना गोविंदनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर पुलिस आरोपी चेले की तलाश में जुटी है। थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) निवासी मुन्नाबाई मंगलामुखी के घर पर दो मंगलामुखी पूजा और कामनी रहते थे। मुन्नाबाई मंगलामुखी किसी काम से बाहर गया तो मंगलामुखी अपने चेले पूजा को घर की रखवाली के लिए छोड़ गया। वह लौटा आया तो देखा चेला लापता था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दो से ढाई किलो सोने के जेवरात भी गायब थे। मंगलामुखी मुन्नाबाई ने चेले की तलाश की, पर उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। मुन्नाबाई ने थाना गोविंदनगर में चेले पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गोविंदनगर पुलिस ने चेले पूजा की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। करीब दो से ढाई किलो सोने के जेवरात पर हाथ साफ करने का आरोप मंगलामुखी मुन्नाबाई के चेले पूजा पर लगा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जेवरात की कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें