फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग गई विवाहिता जयपुर में पकड़ी गई, भेजा जेल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ससुराल के जेवरात लेकर प्रेमी संग गई विवाहिता को गोविंदनगर पुलिस की टीम ने जयपुर से पकड़ लिया है। शनिवार को गोविंदनगर पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी संग जेल भेज दिया। थाना गोविंदनगर की रानी की मंडी निवासी त्रिलोकी के बेटे योगेश का विवाह 16 अप्रैल को आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी निशा से हुआ था। 20वें दिन विवाहिता अपने प्रेमी के संग ससुराल के जेवरात लेकर निकल गई। ससुरालीजनों ने गोविंदनगर पुलिस को सूचित किया। गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पति की तहरीर पर विवाहिता और प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गोविंदनगर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमी संग विवाहिता जयपुर में है। पुलिस की एक टीम ने जयपुर से प्रेमी संग विवाहिता को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि विवाहिता को राजीव उर्फ राजू निवासी टेढी बगिया (आगरा) संग गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ससुराल से ले गए जेवरात भी बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें