फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 4 सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित, एक दिन का काटा वेतन

Tue, 12 Aug 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में वार्ड 12 व 14 का निरीक्षण करते मुख्य सफाई निरीक्षक - फोटो : कासगंज में वार्ड 12 व 14 का निरीक्षण करते मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक ने सोमवार को वार्ड 12 व 14 का निरीक्षण किया। 4 सफाई कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटा गया। वहीं क्षेत्र में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को नोटिस देकर उससे स्पष्टीकरण मांगा है।मुख्य सफाई निरीक्षक ब्रहमापाल सिंह ने सोमवार को वार्ड 12 व 14 के बस स्टैंड, बिलराम गेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र में गंदगी व कूड़े के ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने क्षेत्र में गंदगी व सफाई कार्य सही न होने की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि दोनों वार्ड में सफाई कर्मी राकेश, पप्पू, सुभाष और डब्बू अनुस्थित मिले। सफाई कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं सुपर वाइजर नईम को उन्होंने नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें