फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना यूनिफाॅर्म के पढ़ने जा रहे 36 हजार विद्यार्थी

Sun, 15 Sep 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 36169 बच्चों को शिक्षा सत्र के साढ़े पांच माह बीत जाने के बाद भी यूनिफार्म की धनराशि नहीं मिली है। इससे यह स्कूली बच्चे बिना यूनिफार्म के ही विद्यालय जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा आठ तक के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस, जूते, मोजे, बस्ता, स्टेशनरी आदि लेकर विद्यालय जाएं, इसके लिए सरकार की ओर से योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत शासन की ओर से 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। जिले में इस साल 124300 बच्चों को योजना का लाभ दिया जाना है। अगस्त माह में 88131 बच्चों को योजना का लाभ मिला है। वहीं 36169 बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। जबकि शिक्षा सत्र को साढे़ पांच माह हो चुके हैं। यूनिफार्म का धन का अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। ताकि वे यूनीफार्म की खरीदारी कर सकें। इन बच्चों व अभिभावकों के आधार कार्ड व बैंक खाते आदि का कार्य पूरा हो चुका है।




जिले में यूनिफार्म योजना का जिन बच्चों को लाभ दिया जाना शेष है। उनका पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। शासन से जल्द ही अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। - सूर्य प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें