फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती परीक्षाः 12 जिलों से 3500 अभ्यर्थी पहुंचे आगरा, एकलव्य स्टेडियम में होगी, आमजन के लिए रहेगा बंद

Sat, 14 Jan 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होगी। आगरा को 12 जिलों का सेंटर बनाया गया है। परीक्षा में बैठने वाले छात्र शनिवार रात से आगरा पहुंच गए। 
विज्ञापन
अग्निवीर सेना भर्ती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर एक घंटा चलेगी। परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को रात 12 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश देना सेना ने शुरू कर दिया जाएगा। सिपाही जीडी के साथ-साथ सिपाही ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा के लिए 12 जनपदों के अभ्यर्थी एक दिन पहले ही आगरा पहुंच चुके थे। 

विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर 2022 में आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना की अग्निवीर भर्ती आयोजित हुई थी। भर्ती में दौड़, मेडिकल में चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। भर्ती अधिकारी कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि रविवार को सेना के भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 12 जनपदों के करीब 3500 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। 

रात 12 बजे से अभ्यर्थियों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाने लगेगा। अंदर उनके कागजात, प्रवेश पत्र, फिंगरप्रिंट सहित अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की गई। कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।

आमजन के लिए बंद रहेगा एकलव्य स्टेडियम

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रविवार को एकलव्य स्टेडियम खिलाड़ियों सहित आमजन के लिए बंद रहेगा। किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सेना पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी। रविवार को सदर स्थित अल्लाबख्श चौराहे से रानी अवंतीबाई चौराहे तक की सड़क आम लोगों के लिए बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें