मैनपुरी जनपद के बरनाहल क्षेत्र के गांव बीनेपुर निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह एक पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव बीनेपुर निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव थाना क्षेत्र में गांव पहाड़पुर के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी।
लॉकडाउन में खत्म हुई जीवनभर की कमाई, आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखी ये बात
वहीं पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी करने पर पता चला कि रविवार की शाम करीब चार बजे पत्नी पूजा से रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। इसके कुछ देर बाद ही सर्वेश गुस्से में घर से चला आया था। वह शराब पीने का भी आदी था।
अनलॉक-वनः पुलिस चौकी के बाहर मना जन्मदिन का जश्न, कार पर रखकर काटा केक
पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक भट्ठा मजदूर सर्वेश कुमार ने जरा सी कहासुनी के बाद शराब नशे में जान दे दी। लेकिन उसकी मौत के बाद अब पत्नी पूजा व पांच बच्चों के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार तीन बेटियां व दो बेटे हैं। सर्वेश के पिता की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। ऐसे में अब परिवार का आखिरी सहारा भी चला गया।