फतेहपुर सीकरी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगाया गया। शिविर में चिकित्सकीय जांच कर 32 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाए गए। तीन दिव्यांगजनों को बेहतर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आगरा रेफर किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, सहायक अध्यापक अमर कुमार, राम सहाय, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक शर्मा, कमला देवी और रसिक मोहन प्रजापति मौजूद रहे।