फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में 317 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 30 Nov 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला सेवायोजन कार्यालय और वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन शनिवार को वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोरों रोड पर किया गया। इस दौरान 317 युवाओं को रोजगार से जोड़ने के चयनित किया गया। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों की 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने स्टॉल लगाकर इच्छुक बेरोजगार युवक व युवतियों का चयन कर नियुक्ति पत्र जारी किए। कुल 375 लोगों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 317 का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, सहायक निदेशक सेवायोजन अलीगढ़ मंडल डॉ. प्रेम प्रकाश चंद्र शर्मा, वीके जैन कॉलेज के संस्थापक वीके जैन, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि सरकार की योजना है कि सभी युवाओं को रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें