मथुरा। सोमवार को गर्मी में और इजाफा हो गया। पारा 46 तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अड़तालीस घंटे के भीतर तेज हवाएं चल सकती हैं। बरसात भी हो सकती है।
आसमान से इस समय आग बरस रही है।
दोपहर के वक्त तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि घर से बाहर निकलने में भी लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। बाजारों में तो दोपहर को सन्नाटा पसरने लगा है। सोमवार को पारा 46 तक पहुंच गया। जबकि पिछले साल यह पारा 10 मई के आसपास था। इस बार इतनी गर्मी अप्रैल में ही पड़ने लगी है।