फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगज। बुधवार को झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आधा घंटे से अधिक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। किसानों को मक्का की फसल एवं बुवाई के लिए खेतों में पानी की जरूरत थी कि अचानक बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। इसके चलते लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वही सूखे पड़े खेतों में नमी आ गयी। इससे किसानों को काफी राहत मिल गयी। अब किसान आसानी से खेतों में जुताई का काम कर सकेगें। वहीं तेज बरसात के चलते सूखे पड़े गड्ढों में भी पानी भर गया, जिससे जानवरों को भी कुछ दिनों की राहत हुई। किसान जगवीर सिंह ने बताया कि बारिश से जिन खेतों में मक्का की फसल खड़ी है, उन्हें राहत तो मिलेगी। साथ ही जो किसान मक्का, ज्वार की बुवाई के लिए खेतों में पानी की नमी का इंतजार देख रहे थे, उन्हें काफी लाभ हुआ है, क्योंकि हजारों रुपए का पानी किसानों को सूखे पड़े खेतों में चलाना पड़ता। बुधवार को सुबह से चटक धूप के चलते लोग परेशान थे। लोग इंद्र देव से बरसात की प्रार्थना कर रहे थे कि अचानक मौसम के मिजाज ने करवट बदल दी और झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें