फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासुदेव नगर में युवक ने पंखे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
फांसी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के वासुदेव नगर में किराए पर रह रहे युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक होली पर गांव नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजते हुए यहां आ गए। उन्होंने रविवार को युवक को पंखे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मूलत: जैंत के गांव आझई निवासी अनिल (21) पुत्र शिवदत्त थाना हाईवे के वासुदेव नगर (नवादा) में किराए पर रहता था। अनिल यहां रह कर मजदूरी करता था। रविवार को उसका शव पंखे से लटकता मिला। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब होली पर उसके घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशते हुए कमरे पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल यह आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक ने जान कब दी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें