फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सैलानी ले रहे वैदिक संस्कृति का ज्ञान

विज्ञापन
होली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज के होली महोत्सव में भाग लेने आए विश्व के कई देशों के विदेशी सैलानियों ने रविवार को भारतीय वैदिक संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त किया। नगर की शीतलछाया कालौनी स्थित जीवा आश्रम में इन विदेशियों ने महंत सत्यनारायण दास एवं परमहंस स्वामी विश्वानंद महाराज से वैदिक संस्कृति एवं ब्रज परंपराओं का ज्ञान लिया। महंत सत्यनारायण दास ने कहा कि समय-समय पर विदेशी सैलानी भारत के ऋषि-मुनियों से भारतीय संस्कृति, सनातन हिंदू धर्म, जीवनशैली, आध्यात्मिक एवं धार्मिकता का ज्ञान लेने के लिए आते जाते रहे हैं स्वामी विश्वानंद ने बताया कि अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, रुस, कनाडा, इंग्लैंड, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका आदि देशों से 200 से अधिक विदेशी सैलानी इस समय वृंदावन में ब्रज के होली उत्सव में भाग लेकर वैदिक संस्कृति, भक्ति परपंराओं का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर पं. लकुट प्रसाद, अनुराग शुक्ला, पद्मनाभ दास, गोकुलानंद, श्रीकृष्णदास, दयालदास, डा. अनूप कुमार मिश्रा, रविकुमार शर्मा, आनंद शुक्ला, जया कमला दासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें