मथुरा। नगर निगम शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाएगा। यह अभियान गुरुवार से 15 सितंबर तक अभियान चलेगा।
शहर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु अधिकतर हादसे का कारण बन जाते हैं। विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इनकी मौजूदगी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्ही शिकायतों के मिलने पर शासन ने नगर निगम को शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देेश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत नगर निगम द्वारा सात से 15 सितंबर तक आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त डा ब्रजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आवारा गाय और सांड़ को बरसाना की रमेश बाबा की गोशाला और वृंदावन की दो गोशाला में भेजा जाएगा। उधर, आवारा घूमने वाले पशुओं मेें अधिकतर संख्या सांड की है। गोशाला इन सांड़ को अपने यहां नहीं रखती है। सिर्फ आवारा गायों को ही गोशाला में रखा जाता है। नगर निगम की मुश्किल होगी कि वह इन सांड़ों को कहां छोड़े।