नौहझील(मथुरा)। गुरुवार को भैंसा बुग्गी से खेत में चारा लेने जा रही महिला यमुनापार कर रही थी। बुग्गी से छिटककर यमुना में गिरने से उसकी मौत हो गई।
थाना नौहझील के गांव फिरोजपुर निवासी सरोज (38) पत्नी लाखन निषाद गुरुवार की दोपहर बुग्गी लेकर चारा लेने केे लिए निकली थी।
यमुनापार करते वक्त बुग्गी से छिटककर वह यमुना में गिर गई। गहरे पानी में गिरने वह डूबने लगी। चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। करीब
आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने डूबी महिला को यमुना से निकाला। उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।