फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैंट स्टेशन पर 31 आरओ फिर भी ठंडा पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गर्मी में स्टेशन पर आने वाले हजारों यात्रियों के लिए 31 वॉटर एटीएम लगे हैं। इसके बाद भी लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए स्टेशन पर 10 वॉटर कूलर लगाए गए हैं। इनकी क्षमता एक बार में लगभग 250 लीटर पानी ठंडा करने की है। जबकि स्टेशन पर रोजाना 48000 हजार यात्री आते हैं। इस वजह से ठंडा पानी खत्म हो जाता है। तब यात्रियों को पानी खरीदना पड़ता है। यात्री राजकुमारी ने बताया कि स्टेशन पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि सर्वे के हिसाब से मशीन लगी हैं। पानी की कोई मशीन खराब है, तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें