जगनेर। गांव नौनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य अधिकारी ऋषि और नर्सिंग ऑफिसर ब्रजेश नं 31 मरीजों की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले का उद्देश्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सामान्य जांच और प्राथमिक उपचार प्रदान करना था। मेले में स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. यादवेंद्र सिंह और टीम ने किया।