आगरा। जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन 4 अक्तूबर को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड में प्रथम आगरा जिला रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित करेगा। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ी अपनी गति, कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि नारंग ने बताया कि यह आयोजन बच्चों को प्रतिभा निखारने और राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देगा।