फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल सही कराने के नाम पर 30 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल सही कराने के नाम पर 30 हजार ठगे
विज्ञापन

कासगंज। एक ठग ने बिजली का बिल सही करने के नाम पर किसान से 30,500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। नगला कोठी निवासी किसान जसराम ने सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगा रखा है। इसका 30500 रुपये का बिजली का बिल आया जोकि गलत था। किसान बिल लेकर नदरई फीडर पर पहुंचा। इसी बीच एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने किसान से कहा कि प्रभुपार्क बिजलीघर पर उसका बिल ठीक करा देगा। किसान उसके झांसे में आ गया। ठग ने किसान से बिल व रुपये ले लिए और उसके साथ चल दिया। जब वे मिशन चौराहे पर पहुंचे तो ठग ने उससे बिल की फोटो कापी कराकर लाने को कहा। किसान जब फोटो कॉपी कराकर बाहर आया तो ठग वहां नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें