फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाले में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा के मोहल्ला मोरी में मासूम बच्चे की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मोरी निवासी अमीर का तीन साल का बेटा असीम अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा किसी तरह नाले में गिर गया। नाला गहरा होने के कारण बेटा उसी में डूब गया और किसी को खबर नहीं लगी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। तो उसका शव नाले में मिला। परिजनों ने बताया कि नाला नगर पंचायत द्वारा ही बनवाया गया था, इसके बाद इसे जगह-जगह खुला छोड़ दिया गया था। इस घटना की जिम्मेदार नगर पंचायत है। समय रहते अगर नगर पंचायत नाले को पूरी तरह ढक देती, तो यह घटना नहीं होती। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें