बाह। क्षेत्र में हुए अलग अलग 2 हादसों में दंपत्ति समेत 3 लोग घायल हो गये। पहला हादसा बाह में हुआ। जिसमें बरुआ नगर में 8 साल का बालक सीनू घर के दरवाजे पर खेलते समय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इधर, सोमवार रात दूसरे हादसे में बासौनी के मुकेश और उनकी पत्नी माया देवी घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।