फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीमेंट एजेंसी से जमा कराया जीएसटी का 29.65 लाख रुपया

Tue, 25 Jun 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। सोमवार की देर शाम जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा ने टीम के साथ एक सीमेंट एजेंसी पर पहुंचकर सर्वे किया। अभिलेखों का मिलान करके एजेंसी संचालक से मौके पर ही 29.65 लाख रुपया जमा कराया। संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए अभिलेखों सहित बुलाया गया है।
विज्ञापन


जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सोमवार की देर शाम सदर चौराहा स्थित बालाजी सीमेंट एजेंसी पहुंचे। दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर एजेंसी के अभिलेखों के आधार पर अब तक जमा नहीं हुए 29.65 लाख की जीएसटी जमा कराई। सदर चौराहे के पास संचालित बालाजी एजेंसी पर सीमेंट बेचने का काम होता है। एजेंसी संचालक द्वारा वित्तीय वर्ष में जमा किए गए आईटीआर इसी आधार पर डिप्टी कमिश्नर जीएसटी स्टेट उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एजेंसी पर अभिलेखों की जांच की। दस्तावेजों की जांच रात 12 बजे तक चली। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद 29.65 लाख की देनदारी निकली जिसे मौके पर जमा कराया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सीमेंट सेक्टर से सरकार को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है। सीमेंट सेक्टर से राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का विशेष ध्यान है। इसे लेकर सीमेंट के व्यापार व उत्पादन में लगे व्यापारियों पर विभाग की विशेष नजर है। टीम में एसी एसआईबी आशीष मिश्रा, एसी सचल दल विजय बहादुर, राज्य कर अधिकारी सर्वेश कुमार, आशीष चक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें