आगरा। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक लिंक भेजकर 2.80 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। खैराती टोला ताजगंज निवासी शाहरुख खान ने पुलिस को बताया कि 1 फरवरी प्रिया शर्मा नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक पर आई थी। उन्होंने स्वीकार कर ली। युवती ने कुछ दिनों बातचीत के बाद कम समय में ज्यादा रुपये कमाने का लालच दिया। उनके व्हाट्सएप नंबर लेकर एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके खाते से 7 बार में कुल 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर किया। पुलिस ने 49 हजार रुपये खाते में होल्ड करा दिए। थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद