फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 280 बच्चों की लगी लाटरी, निजी स्कूल में करेंगे पढ़ाई

Tue, 27 Feb 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आरटीई के तहत सोमवार को पहले चरण की ऑनलाइन लाटरी में जिले के 250 बच्चों का नाम निकला। इसके साथ ही अब उनका निजी स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा होगा। इन बच्चों को विद्यालय आवंटित हो गए। ये बच्चे छह मार्च तक विद्यालयों में अपना प्रवेश ले सकेंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहले चरण के लिए 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन मांगे गए। इसके लिए 740 बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए। इन आवेदनों की जांच की गई। 421 बच्चे पात्र पाए गए। प्रदेश स्तर पर आयोजित की ऑनलाइन लाटरी व्यवस्था के तहत 280 बच्चों का आरटीई के तहत चयन हो गया। अब ये बच्चे छह मार्च तक आवंटित विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण में एक मार्च से 30 मार्च तक आवेदन होंगे। आठ अप्रैल को लाटरी निकलेगी। 17 अप्रैल तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। तीसरे चरण में 15 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। 16 मई को लाटरी निकलेगी। 23 मई तक प्रवेश लिया जा सकेगा। चौथे चरण के लिए एक जून से 30 जून तक आवेदन होगा। 28 जून का लाटरी निकलेगी। सात जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि पहले चरण के तहत लाटरी व्यवस्था से विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। चयनित बच्चे निर्धारित तिथि तक आवंटित विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें