फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीर्थ नगरी में 27 हैंडपंप खराब, पानी की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में 27 सरकारी हैंडपंप खराब हैं। गर्मी में हैंडपंप खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतें हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होती है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से खराब हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।तीर्थनगरी की 32 हजार की आबादी को पेयजल के लिए पालिका पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति की करती हैं। कुछ वार्डों में पाइप लाइन नहीं हैं अथवा जहां पानी कम प्रेशर से पहुंचता हैं, वहां हैंडपंप लगवाए हैं। इससे यहां के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं हो। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा सुबह और शाम ही पेयजल की आपूर्ति नलकूपों से की जाती है। शेष समय इन्हीं हैंडपंपों पर पानी के लिए निर्भर रहना होता है। नगर के मढ़ई, चंदन चौक, कटरा मठ, सहावर मार्ग, कछला गेट, बदरिया आदि कई स्थानों पर हैंडपंप खराब हो गए हैं। तीर्थनगरी में 27 हैंडपंप खराब हैं। जिन्हें ठीक कराए जाने के लिए कस्बा के पंकज सिंह, नरेश, वीर सिंह, कमल कुमार सहित अन्य लोगों ने पालिका प्रशासन से हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है। नगर पालिका के जलकल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 21 हैंडपंप रीबोर हैं, 6 हैंडपंप अन्य कमियों से खराब हैं। शीघ्र ही सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें