फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समाधान दिवस में आईं 27 शिकायतें, 3 का निस्तारण

Sat, 19 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की कासगंज, सहावर व पटियाली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने तहसील सहावर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें 3 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद, उत्पीड़़न, मारपीट, दिव्यांग पेंशन एवं विद्युत प्रकरणों इत्यादि से संबंधित प्रस्तुत की गईं। वहीं पटियाली व सहावर तहसील में संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें