आगरा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम के लिए पुलिस ने शनिवार और रविवार को 1478 वाहनों की जांच की। जिसमें 258 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि 111 वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर पाए गए जबकि 114 वाहनों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग किया जा रहा था। 33 वाहनों में हूटर का भी प्रयोग मिला। मौके पर ही इन्हें हटवाकर चालान काटे गए। थाना सदर बाजार इलाके में 61 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। रकाबगंज में 40 और न्यू आगरा में 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई। सिकंदरा क्षेत्र में 333, जगदीशपुरा में 150 और रकाबगंज में 145 वाहनों को चेक किया गया। एसीपी ने लोगों से कहा है कि अवैध साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल न करें।