फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज की 250 बसें लौटीं, अब नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुड़िया पूर्णिमा गोवर्धन मेले से रोडवेज की 250 बसें वापस लौट आई हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। बसों की संख्या बढ़ने से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, कासगंज, मैनपुरी, एटा और इटावा रूटों पर यात्रियों को राहत मिल सकेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक गोवर्धन मेले में आगरा से करीब 250 बसें भेजी गई थीं। अब सभी बसों की वापसी हो गई है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन मेले के दौरान 1060 बसों का संचालन हुआ। परिवहन निगम को कुल 4,10,59,146 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें