कासगंज। जिले के 250917 राशन कार्डधारकों का फरवरी के राशन मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। 20 फरवरी से 28 फरवरी तक राशन का वितरण होगा। शासन से तिथि निर्धारित होते ही आपूर्ति विभाग ने राशन का उठान तेज करा दिया है।
कार्डधारकों को अभी तक जनवरी का राशन ही मिल सका है। इस राशन के साथ कार्ड धारकों को गेहूं एवं चावल के साथ बाजरा का वितरण भी किया गया। फरवरी के राशन के साथ कार्डधारकों को बाजरा नहीं मिलेगा। उनको गेेहूं व चावल का वितरण ही राशन की दुकान से किया जाएगा।
जिले में 589 राशन की दुकानें है। वैसे तो विभाग ने कई दिन पहले से राशन का उठान शुरू करा दिया था, लेकिन शासन से तिथि घोषित हो जाने पर उठान को तेज कर दिया गया है। जिले में पात्र गृहस्थी के 223325 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं एवं 3 किलो चावल मिलेगा। वहीं अंत्योदय योजना के 27592 कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूूं एवं 21 किलो चावल मिलेगा।
राशन की दुकानों पर राशन को पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है। जिससे समय से कार्डधारकों को राशन मिल सके। कार्ड धारकों को राशन का कोई मूल्य नहीं देना होगा। संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी