फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उद्योग स्थापना के लिए अनुदान पर मिलेगा 25 लाख ऋण

Tue, 30 Jul 2024 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उद्योग विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों के माध्यम से अनुदान युक्त रोजगार परक ऋण योजनाएं संचालित हैं। शिक्षित बेरोजगार युवा अपना स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए योजना के अंतर्गत अनुदान पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं।उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में उद्योग स्थापना के लिए 25 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान देगी। यह अनुदान उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रुपये होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 18 से 40 वर्ष व उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं।एक जनपद एक उत्पाद योजना में उत्पाद जरी जरदोजी चयनित है। इसके विकास के लिए उद्योग, सेवा व्यवसाय के लिए बैंकों के माध्यम से अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। परियोजना लागत के अनुसार अनुदान दिया जाएगा। योजना में छोटे-छोटे कारीगरों को भी बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। अधिक जानकारी कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें