फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक कक्ष में बैठाए जाएंगे 24 परीक्षार्थी

Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए 2 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। इनमें एक बाहरी रहेगा। परीक्षा वाले विषय से संबंधित शिक्षक की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक परीक्षा में नहीं लगेगी। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 41 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद से नकल रोकने के लिए कक्ष में परीक्षार्थियों के मानक में बदलाव कर दिया है। अब 40 के स्थान पर 24 परीक्षार्थी ही एक कक्ष में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। अन्य स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा। कमरा बड़ा होने की स्थिति में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर कक्ष निरीक्षकों की संख्या भी बढ़ जाएगी। तीन कक्ष निरीक्षक होने पर दो बाहर के होंगे। जिन केंद्रों पर बालिकाएं परीक्षा देंगी वहां कक्ष निरीक्षक के तौर पर शिक्षिका की तैनाती अनिवार्य रूप से होगी। छात्रा की तलाशी शिक्षिका ही लेंगी। जिन शिक्षकों के परिचित या रिश्तेदार जिस केंद्र पर परीक्षा देंगे वहां उनकी डयूटी नहीं लगेगी। वहीं जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय का शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बनेगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें