एसआईआर: बाह में एसडीएम ने राजनैतिक दलाें के साथ कच्ची सूची जारी करने के बाद के अभियान की बनाई
बाह। एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र की जारी कच्ची मतदाता सूची में 24 बूथ बढ़ गये हैं। पहले 361 बूथ थे, अब 385 हो गये हैं। एसआईआर से पहले बाह विधानसभा क्षेत्र में 339350 मतदाता थे। एसआईआर के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में 282060 वोट रह गये हैं। 57290 मत कम हो गये हैं। 22534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। बीएलओ द्वारा तैयार सूची के मुताबिक 6702 मतदाता मृतक, 33469 मतदाता सिफ्टेड, 3437 मतदाता डुप्लीकेट, 13389 मतदाता अनुपस्थित थे। बुधवार को तहसील मुख्यालय बाह पर एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कच्ची मतदाता सूची सौंपी। कच्ची मतदाता सूची पर आपत्ति के साथ ही नये मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भरने के लिए 6 फरवरी तक अभियान चलेगा। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए द्वारा बीएलओ का सहयोग किए जाने का आहवान किया। जिससे पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इस दौरान भाजपा के मानवेन्द्र सिंह राठौड, श्याम शर्मा, रामवरन कुशवाह, सपा के सुधीर दुबे, राजेश यादव, अरविंद यादव, मोनू अहीर, बसपा के विद्याराम बंसल, कांग्रेस के कमलेश मिश्रा, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी आदि माैजूद रहे।