फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरटीई के तीसरे चरण में 2,322 आवेदन आए, 392 जांच में निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आरटीई के तीसरे चरण में 2,322 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1,930 आवेदन जांच में सही पाए गए। 392 आवेदन भौतिक सत्यापन में निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि आरटीई के तीसरे चरण में एत्मादपुर में 35 में 19, खंदौली में 112 में 99, बिचपुरी में 74 के 74, बरौली अहीर में 307 में 266, फतेहपुर सीकरी में 94 में 73, अछनेरा में 81 में 75, खेरागढ़ में 47 में 35, सैंया में 78 में 78, जगनेर में 95 के 95 आवेदन स्वीकृत हुए। शमसाबाद में 201 में 29, फतेहाबाद में 48 में 41, बाह में 6 में 5, पिनाहट में 31 में 16 और जैतपुर कलां में 12 में 6 आवेदन स्वीकृत किए गए। अकोला में 20 आवेदन आए हैं। शहरी क्षेत्र में नगर निगम में 1064 में 829 स्वीकृत हुए। नगर पालिका अछनेरा में 12 के 12, एत्मादपुर में 2, फतेहपुर सीकरी में 11 में 10, बाह में 8 के 8, शमसाबाद में 35 के 35 स्वीकृत हुए। नगर पंचायत किरावली में 17 में 16, खेरागढ़ में 23 में 21, जगनेर में 4 के 4, पिनाहट में 12 में 10 और फतेहाबाद में 50 में 47 आवेदन स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें